Red Alert In Jharkhand: झारखंड के इन तीन जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

0
41
Advertisement


Red Alert In Jharkhand: खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

Red Alert In Jharkhand: रांची-झारखंड के खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) या आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

Whatsapp Image 2025 03 21 At 4.10.08 Pm
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला खरसावां में गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. अचानक तेज हवाएं (40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलेंगी.

दिन में ही शाम का नजारा

झारखंड की राजधानी रांची में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. रुक-रुक कर बारिश हो रही है. आकाश में बादल छाए हुए हैं. बादल गरज रहे हैं. दिन में ही शाम का नजारा है.

मौसम विभाग की आम लोगों से अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. आम लोगों से घर से बाहर निकलने पर बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकने का आग्रह किया गया है. बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गयी है. किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

बेमौसम बारिश से किसानों में मायूसी

गुमला औ सिमडेगा समेत अन्य जिलों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तीन बजे से अचानक बेमौसम हुई तेज बारिश, हवा एवं वज्रपात से महुआ, आम, चिंरजीवी आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है. तेज हवा चलने से आम के छोटे छोटे फल झड़ गए, वहीं महुआ पर भी तेज बारिश एवं वज्रपात से बुरा असर पड़ेगा. किसानों को आशा थी कि इस वर्ष मौसम सही रहने से महुआ एवं आम की अच्छी फसल आने की उम्मीद थी परंतु बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे की खुशी छीन गयी.

ये भी पढ़ें: Video: गुमला में आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान

ये भी पढ़ें: झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर बेहतर इलाज के लिए गए नयी दिल्ली, सीएम हेमंत सोरेन ने की मुलाकात



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × five =