RSOS Result 2025 Link : rsos rajasthan gov in rsos 10th result rsos 12th result direct link download marksheet RSOS Result 2025 Link : राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं रिजल्ट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जारी, लिंक, Career Hindi News

0
17
Advertisement


RSOS Result 2025 Link : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर कुछ देर में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षार्थी rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSOS Result 2025 Link : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर कुछ देर में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं में 46.1 फीसदी और 12वीं में 49.1 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 47.7 फीसदी रहा। लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी रहा। वहीं 12वीं में बेटियां का रिजल्ट 49.4 फीसदी और बेटों का 48.7 फीसदी रहा। जुलाई सत्र 2024 की राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा में 10वीं का रिजल्ट 80.33 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 63.09 प्रतिशत रहा था। 10वीं में लड़कों का रिजल्ट 66.80 व लड़कियों का रिजल्ट 90.44 फीसदी रहा था। 12वीं में लड़के 62.08 फीसदी व लड़कियां 63.84 फीसदी पास हुईं।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट

लड़कियों की टॉपर लिस्ट

रैंक 1- हीना, जयपुर- 500 में से 449 मार्क्स, 89.8 प्रतिशत,

रैंक 2- ममता, फलौदी- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत,

रैंक 2- चांदू कंवर, जैसलमेंट- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत

लड़कों में टॉपर

रैंक 1- अरमान खान, जोधपुर- 500 में से 427 मार्क्स, 85.4 प्रतिशत

रैंक 2- गजेन्द्र सिंह देवरा, सिरोही, 500 में से 419 मार्क्स, 83.8 प्रतिशत

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट

लड़कियों की टॉपर लिस्ट

रैंक 1- रुखसाना बानो, चुरू- 500 में से 443 मार्क्स, 88.6 प्रतिशत,

रैंक 2- खुशबू जैन, डूंगरपुर – 500 में से 420 मार्क्स, 88 प्रतिशत

लड़कों की टॉपर लिस्ट

रैंक 1- सुमित, बालोतरा – 500 में से 430 मार्क्स, 86 प्रतिशत,

रैंक 2- प्रियांक अहारी, राजसमंद, 500 में से 429 मार्क्स, 85.8 प्रतिशत

ये भी पढ़ें:Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं रिजल्ट Direct Link, यहां डालें रोल नंबर

राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के पिछले साले के टॉपरों की लिस्ट

पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं में राज्य स्तर पर महिलाओं में डिंपल कुमावत, पाली ने 87.04 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। राध तेली ने 86.60 अंक हासिल कर दूसरी रैंक प्राप्त की। लड़कों में धर्मवीर जोगी, झालावाड़ ने 84.40 अंक हासिल कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर बाड़मेर के चनणा राम रहे जिन्होंने 82.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। 12वीं में लड़कियों में उदयपुर की प्रियंका पंवार ने 86.60 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। नागौर की सरिता भाम्बु 86.40 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में बांसवाड़ा के गौरव जोशी ने 82.20 फीसदी अंक लाकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर 82 फीसदी अंक के साथ सीकर के कमलेश कुमार कुमावत रहे।

राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के टॉपरों को क्या अवॉर्ड मिलेगा

राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के टॉपरों को अवॉर्ड भी दिया जाएगा। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों को मीरा व एकलव्य पुरस्कार मिलेगा। पहले स्थान वाले विद्यार्थी को 21000 रुपये और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपये मिलेंगे। साथ ही सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी पहला स्थान पाने वाले एक लड़की व एक लड़के को 11000 रुपये एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen + one =