Sreeleela Engagement News: 23 साल की श्रीलीला कंधे पर बैठाकर ले जाते दिखे लोग,क्या है वजह?

0
23
Advertisement


Last Updated:

‘पुष्पा 2: द रूल’ से रातों रात पैन इंडिया स्टार बनी श्रीलीला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिय कि 23 साल की इस एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से …और पढ़ें

Sreeleela Birthday

श्रीलीला की जो तस्वीरें वायरल हुई, उसमें उन्हें माथे पर टीका लगाए और ट्रेडिशनल अंदाज में सजी-संवरी दिखाई दीं. माथे पर चंदन टीका और बिंदी लगाए श्रीलीला काफी खूबसूरत लग रही थी. इन तस्वीरों को देख लोगों ने उनकी गुपचुप सगाई के कयास लगाए. लेकिन सच कुछ और ही था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

Sreeleela Birthday

श्रीलीला की इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उन्हें सगाई की बधाई भी दे रहे थे. लेकिन अब श्रीलीला ने एक नए पोस्ट से इन तस्वीरों का खुलासा किया है, जिससे पता चलता है किय इंगेजमेंट सेरेमनी नहीं बल्कि उनका बर्थडे सेलिब्रेशन का ट्रेडिशनल तरीका है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

sreeleela film

श्रीलीला की मां ने ट्रेडिशनल बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया था. उनकी फैमिली अंग्रेजी कैलेंडर की बजाय तेलुगु कैलेंडर के अनुसार जन्मदिन मनाता है. परंपरा के अनुसार, महिला रिश्तेदारों और दोस्तों को तेलुगु संस्कृति में आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया था.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

Sreeleela Birthday

श्रीलीला बर्थडे सेलब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बीते दिन हमने इस तरह घर में बर्थडे सेलिब्रेट किया. प्लानिंग का श्रेय-अम्मा को. प्री-बर्थडे.” श्रीलीला ने अपने इस पोस्ट में लाल-पीले दिल वाले इमोजी भी शामिल किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

Sreeleela Birthday

श्रीलीला को इन तस्वीरों में एक में उनकी गोद ली बेटी को भी देखा जा सकता है. एक अन्य तस्वीर में श्रीलीला को कुछ लोग एक टोकरी में बैठा कर अपने कंधे पर ले जाते हुए दिख रहे हैं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

Sreeleela Birthday

एक अन्य तस्वीर में श्रीलीला को एक तराजू में बैठे हुए देखा जा सकता है. एक अन्य महिला उन्हें किस कर रही है. श्रीलीला की इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

sreeleela Age

बता दें, श्रीलीला अपनी फिल्मों कमिटमेंट्स में बिजी हैं, न तो सगाई कर रही हैं और न ही शादी. ये तस्वीरें सिर्फ एक प्राइवेट, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पारिवारिक सेलिब्रेशन की थीं, जिसे गलत समझा गया और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

sreeleela hindi film-

बात करें वर्कफ्रंट की, तो श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी, जिसे अनुराग बसु बना रहे हैं. इसके अलावा, वह इब्राहिम अली खान के साथ भी एक फिल्म में दिखेंगी. श्रीलीला पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sreeleela14)

homeentertainment

23 साल की श्रीलीला कंधे पर बैठाकर ले जाते दिखे लोग,क्या है वजह?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − eighteen =