Suhana Khan Celebrates Abram Birthday In The Absence Of Shah Rukh And Aryan Khan Video Viral – Amar Ujala Hindi News Live

0
13
Advertisement


अभिनेता शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान का 27 मई को 12वां जन्मदिन था, जिसके सेलिब्रिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसे देख किंग खान के फैंस हैरान हो गए हैं, क्योंकि इसमें अभिनेता और उनके बड़े बेटे आर्यन खान नजर नहीं आ रहे हैं। आइए देखें वीडियो। 

Trending Videos

जन्मदिन का मनाया जश्न

शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान खान का 12वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया, जिसकी सारी तैयारी अभिनेता की बेटी सुहाना खान ने की थी। 27 मई को मनाए गए इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना अपने भाई अबराम का हाथ पकड़कर उन्हें समारोह स्थल तक ले जाती दिख रही हैं। वहीं उन्होंने अबराम के लिए एक शानदार चॉकलेटी केक का इंतजाम भी किया है। 

 

नहीं दिखे शाहरुख और आर्यन खान

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता शाहरुख खान का पूरा परिवार दिख रहा है। इस समारोह में अबराम की नानी भी आईं थीं।  इसका आयोजन मुंबई के आर्ट्स कैफे में किया गया था और खूबसूरत सजावट के साथ लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम था। इन सबके अलावा वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि इसमें अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे नजर नहीं आए, इसने फैंस को हैरान किया। वहीं इस पार्टी में किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी पहुंची थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: This Weekend Release: इस वीकेंड मिलेगा भरपूर मनोरंजन, थिएटर से लेकर ओटीटी पर तक देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

सुहाना खान के बारे में

सुहान खान के काम की बात करें तो वो अपने पिता शाहरुख खान के साथ किंग नामक फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इससे पहले सुहाना खान को ‘द आर्चीज’ फिल्म में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 3 =