बैंकॉक7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

म्यांमार में आज सुबह 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके म्यांमार, थाईलैंड के अलावा भारत, बांग्लादेश और चीन में महसूस किए गए। इन 5 देशों के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
म्यांमार के मंडाले एयरपोर्ट पर मौजूद लोग टेक्सी वे पर ही बैठ गए। इस दौरान कई बिल्डिंग्स जमींदोज हो गई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे।
म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की 10 तस्वीरें….

म्यांमार के मांडले एयरपोर्ट पर भूकंप के बाद पैसेंजर्स खुले में जमीन पर बैठे नजर आए।

बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई।

इमारत गिरने के साथ ही बैंकॉक में चारों तरफ मलबे का गुब्बार फैल गया। मजदूर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

इमारत के गिरने के बाद एक मजदूर मलबे में फंसा नजर आया।

इमारत के ढहने के बाद मलबा हटाने पहुंचे राहतकर्मी।

तस्वीर हादसे में सुरक्षित बचे वर्कर्स की है। इनमें शामिल एक महिला वर्कर मौके पर ही रोते हुए नजर आई।

बैंकॉक में एक ऊंची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने पूल से पानी गिरने लगा।

इमारत से पानी गिरने का वीडियो एक व्यक्ति ने पड़ोस की बिल्डिंग से शूट किया।

भूकंप के बाद बैंकॉक में एक ऑफिस कर्मचारी बाहर निकल आए। इस दौरान दो महिलाएं एक दूसरे को गले लगाते नजर आई।

भूकंप के बाद तस्वीर बैंकॉक में फुटपाथ पर बैठे नजर आए लोग।
म्यामांर में भूकंप से जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें….



