The participants gave the message of plastic free society and environmental protection | प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – Tandwa News

0
34
Advertisement


.

विश्व पर्यावरण दिवस पर अम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना में प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ थीम पर सोमवार को जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना प्रभावित गांवों के बच्चों और युवाओं के बीच विश्व पर्यावरण पर निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है, जिसका समाधान जन सहभागिता, शिक्षा और स्थायी जीवन शैली के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 3 =