ताजमहल को RDX से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला। पर्यटन विभाग के पास आए मेल के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब 3 घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। हालांकि तलाशी अभियान में सुरक्षा ए
.

केरल से शनिवार की सुबह 7 बजे सव्वाकू शंकर की ई-मेल आईडी से यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की ई-मेल आईडी पर मेल भेजा गया। इसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
ताजमहल पर दोपहर एक बजे से सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा, पर्यटन, ताजगंज और सर्किल के फोर्स के साथ सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ ताजमहल परिसर में चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, मस्जिद परिसर से लेकर बगीचों और दालानों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहर तीन बजे तक तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, इस पर राहत की सांस ली। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे भी तलाशी अभियान में पूरे समय साथ रहे।
मॉक ड्रिल की बात कही गई ताजमहल में सघन तलाशी के दौरान देसी विदेशी पर्यटकों के बीच किसी तरह का पैनिक नहीं फैले, इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरती। कई पर्यटकों ने जब इस तरह की सघन चेकिंग के बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि ताजमहल की सुरक्षा के दृष्टिगत इस तरह की ड्रिल की जाती हैं।
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर धमकी का हॉक्स ई-मेल भेजा गया था। इसे केरल से भेजा गया था। इस तरह के मेल देशभर में कई जगह एक साथ भेजे गए थे। इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।



