Today Is The Last Chance For Admission In PPU About 9000 Students Took Admission On The Basis Of Second Merit List

Date:

- Advertisement -


Patna News: कल पीपीयू मे एडमिशन का आखिरी मौका  सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर लगभग 9000 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया

By: Inextlive | Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 21:12:08 (IST)

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है.

पटना ब्‍यूरो।

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी की ओर से सेकंड मेरिट लिस्ट 21 जून को वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी, जिसके आधार पर एडमिशन की अंतिम तारीख 27 जून शाम 5 बजे तक तय की गई है। जानकारी के अनुसार, अब तक सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर लगभग 9000 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है। वहीं, फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर करीब 43 हजार छात्रों ने एडमिशन लिया था। तुलना करें तो सेकेंड मेरिट में स्टूडेंट्स की भागीदारी काफी कम रही है

कुल 48,952 छात्रों का नामांकन
पहले दो दिन तो एडमिशन की रफ्तार काफी धीमी थी। फिलहाल दोनों मेरिट लिस्ट के जरिए कुल 48,952 स्टूडेंट्स का नामांकन अब तक हो चुका है। सबसे ज्यादा एडमिशन हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और जियोग्राफी जैसे विषयों में हुए हैं। आज सेकंड मेरिट लिस्ट वालों के लिए एडमिशन का आखिरी मौका है, लेकिन अगर ज्यादा स्टूडेंट्स के फॉर्म आते हैं तो यूनिवर्सिटी 28 जून तक उन्हें वैलिडेट कर सकती है। वहीं वोकेशनल कोर्सेज को लेकर स्टूडेंट्स का इंट्रेस्ट कम दिख रहा है। 10,188 सीटों के मुकाबले अब तक सिर्फ 2,477 छात्रों ने ही आवेदन फॉर्म भरा है। वहीं पीयू और पीपीयू दोनों यूनिवर्सिटी में बैचलर्स के फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। इसी कारण पीपीयू में पीजी एडमिशन प्रक्रिया की अधिसूचना भी नहीं जारी की गई है।

पीजी का रिजल्ट अगले दो से चार दिन में जारी कर दिया जाएगा और जुलाई के पहले हफ्ते से पीजी एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

प्रो। राजीव कुमार, डीएसडब्लू



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 1 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Machine review roundup: Hefty pricetag for a niche product

The Steam Machine is almost here. Valve has...

Monkey Soccer codes (June 2026)

Looking for new Monkey Soccer codes? Anything to...

Top Selling Gadgets