UP Heavy Rain: आंधी, तूफान, वज्रपात…अयोध्या, बलरामपुर में हुई झमाझम बारिश, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
27
Advertisement


वाराणसी: मई महीने में मौसम ने यूटर्न लिया है. यूपी में मंगलवार को आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देगी. इस दौरान बारिश भी होगी और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार की सुबह अयोध्या और बलरामपुर में बादलों ने डेरा डाला और फिर झमाझम बारिश हुई. वहीं, अलीगढ़, गोरखपुर मऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया. बता दें प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

IMD के मुताबिक, मंगलवार को पूरे यूपी में काले बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान सभी 75 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. पूर्वानुमान है कि मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, रायबरेली, झांसी, रामपुर, बरेली, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़ समेत आस पास के सभी जिलों में बारिश होगी. इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है. यह दौर 7 मई को भी यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही जगहों पर देखने को मिलेगा.

शहरतापमान अधिकमत/न्यूनतमAQI
लखनऊ34.9/25.6140
आगरा33.2/23.782
कानपुर38.2/25.4102
मेरठ31.4/20.194
वाराणसी36.3/23.264

(नोट – यह आंकड़ा सोमवार का है)

आज और कल छाए रहेंगे बादल

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में आज और कल दो दिन पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके अलावा गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले

बता दें कि सोमवार को प्रदेश में वाराणसी समेत बरेली, मुरादाबाद, गोंडा में जमकर बारिश हुई. इसके अलावा वाराणसी और ललितपुर में तेज हवाओं के झोके भी चलें. मौसम विभाग के मुताबिक ललितपुर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली. इसके अलावा बलरामपुर और गोंडा जिले में ओले भी गिरे. वहीं, अयोध्या में भी बादलों की आवाजाही बनी रही. मौसम के बदले मिजाज से कई जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 10 =