UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट up weather 23 may cloud rain alert in 50 districts today thunderstorm storm in 30 city weather department report उत्तर प्रदेश

0
21
Advertisement


अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 28-29 मई तक प्रदेश में बारिश बादल और आंधी का दौर चलेगा। आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5℃ की कमी और न्यूनतम तापमान में 2-3℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

28 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

23 मई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।23 से 27 मई के बीच अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।24-26 मई को तेज सतही हवाएं (20-30 किमी/घंटा), पश्चिमी यूपी में झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा), कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। 27 28 मई को अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, उन्नाव , बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, कौशाम्बी, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड , संभल ,सहारनपुर, शामली।
  • मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर , बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने,बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP WEATHER REPORT

UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 1 =