UP Weather News: लखनऊ-प्रयागराज सहित 35 से अधिक जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Date:

- Advertisement -


UP में मौसम बदल गया है गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तराई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है जबकि बुंदेलखंड में लू चल रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today Update: प्रदेश में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। लखनऊ समेत तराई और पूर्वी जिलों में जहां बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है, वहीं बुंदेलखंड के बांदा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में गर्म पछुआ हवा की वजह से लू जैसी स्थिति बनी है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

गुरुवार को बहराइच, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर जैसे तराई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी सहित पूर्वी और पश्चिम के सभी जिलों में शुक्रवार से हल्की से मध्यम वर्षा शुरू होगी। बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला 27 मई तक जारी रहने के पूर्वानुमान हैं।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्वी-तराई इलाके के 35 से अधिक जिलों में तेज रफ्तार हवा चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

अन्य जिलों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

लगातार दूसरे दिन भी बांदा और झांसी सबसे गर्म मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दूसरे दिन बांदा और झांसी का दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में लू जैसी परिस्थितियां बनी रहीं। हालांकि, इन इलाकों में भी अब बारिश की संभावना बन रही है।
इन जिलों में वज्रपात की चेतावनीवाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − two =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Aura Monster Simulator codes (July 2026)

It's leg day! Grind aura like you mean...

Which player-made build do you want to see in A Minecraft Movie Squared? It’s time to pick.

Minecraft is all about community. Sharing your favorite...

Stuntman Hollywood is a genius idea with a massive amount of replayability

A new Stuntman game, the first one in...

Top Selling Gadgets