Uttarakhand PCS Exam: दो सत्रों में 29 जून को होगी पीसीएस परीक्षा, आयोग ने घोषित की तिथि

Date:

- Advertisement -

Uttarakhand PCS Exam उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 29 जून को दो सत्रों में होगी जिसके लिए प्रवेश पत्र 18 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग ने विभिन्न विभागों में पीसीएस के 123 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक की सुविधा भी उपलब्ध है।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 29 जून को दो सत्रों में 13 जिलों के 24 नगरों के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा होगी।

प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक द्वितीय सत्र में सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा अपराह्न दो से शाम चार बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 18 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग की ओर से डिप्टी कलेक्टर कार्मिक और सतर्कता विभाग में रिक्त तीन पदों पर, पुलिस अधीक्षक गृह विभाग में रिक्त सात पदों, वित्तीय अधिकारी/कोषाधिकारी वित्त विभाग में 10 पदों पर, सहायक निदेशक/ लेखा परीक्षा अधिकारी वित्त विभाग में छह पदों पर, उप निबंधक श्रेणी-2 वित्त विभाग में रिक्त 12 पदों पर, सहायक आयुक्त, राज्य कर वित्त विभाग में रिक्त 13 पदों पर, राज्य कर अधिकारी वित्त विभाग में रिक्त 17 पदों पर आवेदन मांगे गए थे।

इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 शहरी विकास विभाग में सात पदों पर, कार्य अधिकारी, जिला पंचायत पंचायती राज विभाग में रिक्त दो पदों पर, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ अधिकारी/विधि अधिकारी विद्यालय शिक्षा विभाग के रिक्त 15 पदों पर, जिला समाज कल्याण अधिकारी समाज कल्याण विभाग में दो पदों सहित कुल 24 विभागों में पीसीएस के रिक्त 123 पदों पर अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन सात मई 2025 को आवेदन को मांगे गए हैं।

साथ ही आयोग की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक उपलब्ध करवाए जाने संबंधित प्रत्यावेदन की अंतिम तिथि 23 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी हरिद्वार स्थित राज्य लोक सेवा आयोग में श्रुतलेखक के लिए डाक के माध्यम से प्रत्यावेदन कर सकते हैं। यह सूचना आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई है।

Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 4 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets