Weather News Imd Rain Snowfall Prediction Six Days Crucial In Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal Other States – Amar Ujala Hindi News Live

Date:

- Advertisement -


Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states

1 of 5

भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार
– फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है, खासतौर पर पश्चिमी हिमालयी राज्यों में है। सोमवार और मंगलवार को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 22 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 19 फरवरी तक उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी छिटपुट वर्षा हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा, 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ हारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि 18 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिम विक्षोभ क्रमश : पूरब की तरफ बढ़ेगा और इसके प्रभाव से 19 से 22 फरवरी के दौरान गंगीय बंगाल में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 19 से 21 फरवरी के दौरान ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।




Trending Videos

Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states

2 of 5

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का नजारा।-वीडियो ग्रैब

ताबो में पारा शून्य से नीचे

ताबो में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऊना, बिलासपुर, मंडी, चंबा, सोलन और सिरमौर में यह चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में यह – 3 से -7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री अधिकतम रहा। वहीं, दूसरी ओर किसान और बागवान बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बारिश न होने से किसान और बागवान परेशान हैं। फसलों पर संकट के बादल गहरा गए हैं।


Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states

3 of 5

हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार।
– फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 19-20 के लिए यलो अलर्ट

शिमला स्थित आईएमडी के स्थानीय केंद्र ने हिमाचल में 19 व 20 फरवरी को गरज के साथ वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है। 18, 21 और 22 फरवरी को जनजातीय लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों व चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। रविवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे।


Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states

4 of 5

उत्तराखंड का मौसम (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में भी बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर रविवार को भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी महसूस की गई। दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।


Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states

5 of 5

ग्लेशियर (प्रतीकात्मक)
– फोटो : Istock

ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई बर्फबारी

भले ही प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी में देरी हुई हो लेकिन बीते शनिवार को हुई बर्फबारी उत्तराखंड के ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई। प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती ने कहा, 15 फरवरी को अच्छी बर्फबारी हुई है। इसका सीधा लाभ हमारे ग्लेशियर को मिलेगा।




Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + eleven =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

TennoCon 2026 news: Warframe’s Banshee is getting a rework

One of Warframe’s oldest playable Warframes is finally...

Assassin’s Creed officially has 3 brand-new games coming soon

Assassin’s Creed will turn 20 years old in...

You can play Soulframe for free right now

If you’ve been wanting to play Soulframe, now’s...

All Assassin’s Creed Black Flag Resynced players can now claim free rewards

Ubisoft has a combined 'thank you' and make-good...

Top Selling Gadgets