Womens World Cup 2025: एक जगह के लिए चार टीमें दावेदार, भारत की स्थिति मजबूत; ये है सेमीफाइनल का पूरा गणित

0
11
Advertisement


श्रीलंका के खिलाफ सोमवार (20 अक्टूबर) को सात रन से हार के साथ बांग्लादेश महिला विश्व कप 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। छह मैच में उसके 2 अंक है। अगला मैच जीतने पर भी उसके 4 अंक होंगे, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। अब टूर्नामेंट में सात लीग मैच बाकी हैं और चार टीमें भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान एक स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं। इनमें भारत का दावेदारी सबसे मजबूत है।

पाकिस्तान के बाहर होने के बाद त्रिकोणीय हुई लड़ाई, जानें भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

आइए जानते हैं क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

भारत – मैच 5, जीत 2, अंक 4, नेट रन रेट 0.526

अगर भारत गुरुवार (23 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर वह न्यूजीलैंड से हार जाता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा दे जाए। इसके बाद ही वह रविवार को बांग्लादेश को हराने पर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से मैच धुलने पर भी भारत को फायदा हो सकता है। ऐसा होने पर हरमनप्रीत कौर की टीम बांग्लादेश से हारने पर भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, बशर्ते न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा दे। इसके अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान में से किसी एक के छह अंक न हों।

अगर नवी मुंबई में भारत के दोनों मैच बारिश से धुल जाते हैं तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, बशर्ते इंग्लैंड से न्यूजीलैंड हार जाए या मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाए। इस स्थिति में अगर श्रीलंका और पाकिस्तान में से किसी एक भी छह अंक हो जाते हैं, तो भारत बेहतर नेट रन-रेट के साथ आगे बढ़ जाएगा।

न्यूजीलैंड – मैच 5, जीत 1, अंक 4, नेट रन रेट -0.245

न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ मैच करो या मरो वाला है। हारने पर उसका वर्ल्ड कप अभियान समाप्त हो जाएगा। अगर न्यूजीलैंड अपने अगले दो मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर भारत को न्यूजीलैंड हरा देता है, लेकिन इंग्लैंड से हार जाता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश से भारत हार जाए। अगर श्रीलंका भी पाकिस्तान को हरा देता है तो उसके छह अंक हो सकते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को पाकिस्तान हरा देता है तो उसके छह अंक हो सकते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन-रेट अभी बेहतर है।

अगर भारत को न्यूजीलैंड हरा देता है और इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश में रद्द हो जाता है तो वह सेमीफाइनल में होगा। भारत के खिलाफ मैच बारिश में रद्द होना न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद होगा, बशर्ते वह इंग्लैंड को हरा दे और भारत से बांग्लादेश न हारे। न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में तब भी पहुंच सकता है जब उसके बाकी दोनों मैच बारिश में रद्द हो जाएं और भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान में से कोई भी छह अंक तक न पहुंच पाए।

श्रीलंका – मैच 6, जीत 1, अंक 4, नेट रन रेट -1.035

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को पाकिस्तान को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि भारत अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। इसके अलावा उन्हें लीग चरण के आखिरी दिन उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड से न्यूजीलैंड हार जाए। इस स्थिति में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के छह-छह अंक होंगे, लेकिन अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल नहीं करते हैं तो नेट रन-रेट के कारण मामला खराब हो जाएगा।

पाकिस्तान – मैच 5, जीत 0, अंक 2, नेट रन रेट -1.887

अब तक एक भी जीत न दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। उसे अपने आखिरी दो मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि वह नेट रन-रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे निकल जाए। उसे उम्मीद करनी होगी कि भारत अपने बाकी दोनों मैच हार जाए।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 5 =