भूकंप के तेज झटकों से हिली इस राज्य की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

0
29
Advertisement


Earthquake

Image Source : FILE
भूकंप

Earthquake: भूकंप के झटकों से देश के नॉर्थ ईस्ट राज्य असम की धरती हिल उठी। देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप के तेज झटकों से लोगों की नींद खुल गई और वे घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव में था।

जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं 

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी धरती डोल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 2:25 बजे 16 किलोमीटर की गहराई पर आया। हालांकि भूकंप के इन झटकों से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के तेज झटकों से खुली नींद

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मोरीगांव में था। इसके झटके असम के अलावा मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद खुल गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।

पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के डेटा के मुताबिक भूकंप का केंद्र मोरीगांव में सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से जोन 5 में आता है, जो संवेदनशील माना जाता है। जोन 5 में हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 4 =