Brett Lee: ब्रेट ली ने बताया उन चार गेंदबाजों का नाम, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने प्रदर्शन से लगा देंगे आग

Date:

- Advertisement -


Brett Lee Picks Top Four Bowlers For ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. सभी टीमें आईसीसी के इस बड़े खिताब को अपने नाम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के आगाज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपना विचार साझा किया है. यही नहीं उन्होंने उन चार गेंदबाजों का नाम भी बताया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल कर सकते हैं. 

48 वर्षीय ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस टूर्नामेंट में देखने लायक होंगे. आर्चर 2019 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे. वह अपनी तेज गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर हैं. 29 साल के आर्चर ने अब तक 28 वनडे मैचों में 48 विकेट लिए हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने दूसरे गेंदबाज के रूप में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को चुना है. राशिद खान अपनी घातक लेग स्पिन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. उनकी मौजूदा उम्र 28 साल है. राशिद ने अपनी टीम के लिए अबतक 111 वनडे मैचों में 198 विकेट झटके हैं.

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए तीसरा नाम उन्होंने शाहीन अफरीदी का लिया. उन्होंने कहा कि शाहीन अफरीदी अपने घर में खेलते हुए अपनी टीम के लिए बड़ा फर्क ला सकते हैं. शाहीन की विकेट लेने की काबिलियत और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उन्हें खास बना सकता है. शाहीन ने 60 वनडे मुकाबलों में 124 विकेट चटकाए हैं.

चौथे गेंदबाज के रूप में ली ने किसी और को नहीं बल्कि टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद शमी को चुना है. उन्होंने कहा कि शमी ने बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ और विकेट लेने की कला दिखाई थी. 34 साल के शमी ने 103 वनडे मुकाबलों में 197 विकेट हासिल किए हैं. 

यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या और शिखर धवन के बाद अब इस स्टार ने लिया तलाक, टूटा 14 साल पुराना रिश्ता





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − fourteen =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Masters at work: how Riot grew Valorant into its second global esport

Lauren spends most of her time dead in...

Xbox has put The Elder Scrolls 6 in jeopardy, devs working on RPG say

In early July, a report claimed that Bethesda's...

Chameleon codes (July 2026)

Keeping on top of these new Chameleon codes...

Top Selling Gadgets