Exhibition of development schemes held at Tulsi Sadan | तुलसीसदन में लगी विकास योजनाओं की प्रदर्शनी: आईटीआई छात्रों ने QR कोड स्कैन कर विकसित यूपी 2047 के लिए दिए सुझाव – Pratapgarh News

0
26
Advertisement


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ के तुलसीसदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और न्यू इंडिया 2047 पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

आठवें दिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यदेशक एनयू खान के नेतृत्व में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्रों ने समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के QR कोड को स्कैन करके अपने विचार और सुझाव साझा किए।

प्रदर्शनी में विकसित भारत की झलक दिखाते हुए विकास योजनाओं, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े चित्र लगाए गए हैं। जनसामान्य ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। प्रदर्शनी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन आम जनता के लिए खुली रहेगी। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − 2 =