LSG sign Shardul Thakur as replacement for injured Mohsin Khan for IPL 2025 IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की चमकी किस्मत, इस टीम से मिली 2 करोड़ की डील, Cricket Hindi News

Date:

- Advertisement -


लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को साइन किया है। मोहसिन खान चोट के कारण इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 March 2025 11:33 AM
IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की चमकी किस्मत, इस टीम से मिली 2 करोड़ की डील

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। दो दिन चली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मैच के बाद ही उनकी किस्मत चमक गई। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद उनको दो करोड़ रुपये की डील मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स से उनको 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला सीजन का खेलना है। इससे पहले टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं, जिनमें एक नाम मोहसिन खान का भी है। वे इस पूरे सीजन फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में एलएसजी ने शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह साइन किया है। इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी और आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर मीडिया रिलीज जारी करते हुए दी गई है।

ये भी पढ़ें:हैदराबाद और चेन्नई में कैसा होगा आज पिच का मिजाज? बारीकी से जान लीजिए

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ठाकुर को रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से उनके रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये पर साइन किया गया है।

बता दें कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल का भी बहुमूल्य अनुभव है। हालांकि, ज्यादा समय तक वे किसी भी फ्रेंचाइजी में टिके नहीं हैं। उन्होंने पांच टीमों के लिए आईपीएल में कुल 95 मैच खेले हैं। वे एलएसजी के आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था। एलएसजी ने उनको टीम के ट्रेनिंग सेशन्स में भी रखा और अब मुख्य टीम में शामिल कर लिया है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 11 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Ride Storm codes (July 2026)

Unless you're the type to pull a wheelie...

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades finally leaves early access after 10 years

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades (H3VR) entered...

Top Selling Gadgets