Sonia Gandhi Admitted In Igmc,Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है तबीयत – sonia gandhi admitted to igmc hospital in shimla health stable

0
20
Advertisement


शिमला: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में भर्ती कराया गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रमुख मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी। नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। हालांकि मेडिकल जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वे कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए यहां आई थीं। डॉक्टरों की एक टीम उनका परीक्षण किया। उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। सोनिया गांधी को अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।
नियमित जांच, घबराने की जरूरत नहीं
जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी बीते कुछ दिनों से हिमाचल में थी। यह चेकअप पूर्व-निर्धारित था। हालांकि, किसी प्रकार की गंभीर स्थिति नहीं बताई गई है। वहीं अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। आईजीएमसी के डॉक्टरों का कहना है कि यह नियमित जांच है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

कुछ दिनों पहले पहुंची थी शिमला
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी हाल ही में शिमला विश्राम के लिए पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत फिर से गिरावट का संकेत देने लगी। सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो चुकी है। उनकी मेडिकल निगरानी और रूटीन चेकअप लगातार चलता रहता है। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच और देखभाल की व्यवस्था की जाती रही है। हर बार जब भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा हमेशा उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहते हैं और उनके इलाज की निगरानी करते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 8 =