- Advertisement -
मार्कराम के कवर के लिए दक्षिण अफ्रीका ने लिंडे को बुलाया लाहौर। दक्षिण अफ्रीका
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 March 2025 03:48 PM

मार्कराम के कवर के लिए दक्षिण अफ्रीका ने लिंडे को बुलाया लाहौर। दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल एडेन मार्कराम के कवर के रूप में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे चैंपियंस ट्रॉफी के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। मार्करम को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। फिर मैच के बाकी समय वह मैदान से बाहर रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए उनकी उपलब्धता तय करने के लिए उनका फिटनेस टेस्ट होगा। लिंडे ने हाल में 11 मैचों में 161 रन बनाए और 11 विकेट लिए। इस बीच, तेंबा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी बीमारी से उबर चुके हैं।
- Advertisement -





